जब आपूर्ति श्रृंखला का हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहा है, भारत हो सकता है भरोसेमंद सेमीकंडक्टर निर्माण स्थल: PM Modi

सेमीकॉन इंडिया 2026

जब आपूर्ति श्रृंखला का हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहा है, भारत हो सकता है भरोसेमंद सेमीकंडक्टर निर्माण स्थल: PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेमीकॉन इंडिया 2026' का उद्घाटन करते हुए कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के हथियार बनने के इस दौर में भारत सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा और डेटा सेंटर प्रबंधन की चुनौतियों के बीच देश में 70 हजार चिप डिजाइन इंजीनियरों का विशाल टैलेंट पूल तैयार किया गया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में आपूर्ति श्रृंखला का हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है भारत वैश्विक कंपनियों के लिए भरोसेमंद सेमीकंडक्टर निर्माण स्थल साबित हो सकता है। मोदी ने यहां यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन के मौके पर कहा कि आज दुनिया एक ऐसे सेमीकंडक्टर निर्माण स्थल की तलाश में है जो भरोसेमंद हो। भारत वह विकल्प बन सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत हर वो कदम उठा रहा है जो हमें सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए एक पसंदीदा स्थल बनाता है। कुछ साल पहले ही देश के संविधान को 75 साल हुए हैं। ऐसा देश जब एक महत्वपूर्ण उद्योग में आगे बढ़ता है तो इससे पूरी दुनिया की आपूर्ति श्रृंखला को ताकत मिलती है। प्रधानमंत्री ने कहा, "आज जब आपूर्ति श्रृंखला को हथियार बनाया जा रहा है तब तो इसकी महत्ता बहुत बढ़ जाती है। भारत में हो रहे इस विकास को हमें इस बड़े नजरिये से भी देखना है।" उन्होंने सम्मेलन में हिस्सा ले रहे देश-विदेश की सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि देश में इस उद्योग के लिए प्रतिभा का बहुत बड़ा भंडार है। पिछले चार साल में 70 हजार चिप डिजाइन इंजीनियरों को प्रशिक्षित किया गया है।

उन्होंने कहा कि डेटा सेंटरों के प्रबंधन में एक बड़ी चुनौती ऊष्मा और ऊर्जा का प्रबंधन है। इन चुनौतियों के बीच दुनिया को विनिर्माण के लिए नए और भरोसेमंद स्थलों की भी जरूरत सबसे जादा हो रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारत इसके लिए खुद को लगातार तैयार कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती ऊर्जा सुरक्षा की भी है। जैसे-जैसे एआई की मांग बढ़ रही है, डाटा सेंटरों के लिए ऊर्जा सुरक्षा की मांग भी बढ़ रही है। डाटा सेंटरों को भारी मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। इसे पूरी करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मायावती ने यूपीआई शुल्क पर सरकार को घेरा : जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ, कहा- जनकल्याणकारी नीतियों पर अधिक ध्यान दे सरकार मायावती ने यूपीआई शुल्क पर सरकार को घेरा : जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ, कहा- जनकल्याणकारी नीतियों पर अधिक ध्यान दे सरकार
बसपा प्रमुख मायावती ने 15 अक्टूबर से चुनिंदा 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4% एमडीआर और...
नगर निगम चुनाव : निर्दलीय पार्षद रात को भाजपा में आए, सुबह मुकर गए
जयपुर का नया महापौर कौन होगा  : आज हो जाएगा तय, कल सुबह घोषणा और नामांकन
हार्ट अटैक से डिप्टी एसपी की मौत : पुलिस विभाग में शोक, जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी
ट्रम्प ने सऊदी अरब को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने के सौदे को दी मंजूरी, उन्नत स्टेल्थ विमान हासिल करने का रास्ता साफ
पासपोर्ट बनाना अब महंगा : बच्चों से बड़ों तक की बढ़ी फीस, 3 हजार तक की बढ़ोतरी
ज्ञान आश्रम पुलिया 6 माह बंद, बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन