हैदराबाद : क्रिकेट की बॉल लेने बच्चा उतरा तो बंद घर में मिला कंकाल, 2016 में नोटबंदी से पहले हुई थी मौत 

नोकिया के कीपेड फोन से पहचान हुई

हैदराबाद : क्रिकेट की बॉल लेने बच्चा उतरा तो बंद घर में मिला कंकाल, 2016 में नोटबंदी से पहले हुई थी मौत 
पुलिस को घर के दूसरे कमरे से चलन से बाहर हो चुके नोट भी मिले, जिससे इस शख्स की मौत 2016 की नोटबंदी से पहले होने की बात सामने आई।

हैदराबाद। हैदराबाद के नामपल्ली में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इतने में ही गेंद उछलकर एक बंद पड़े मकान में चली गई। एक बच्चा मकान में उतरा तो वहां एक कमरे में पड़े कंकाल पर नजर जाते ही उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो लोग पहुंचे और पुलिस भी पहुंची। कंकाल को देखकर लग रहा था कि यह व्यक्ति पेट के बल गिरा और फिर उठ नहीं सका। पास में कुछ बर्तन और नोकिया मोबाइल पड़ा था। इसकी बैटरी खत्म हो चुकी थी। कंकाल किसका था, यह बात फोन से पता चल सकी। फोन सुधरवाने के बाद उसमें मिले मिस्ड कॉल से मृतक का पता मिला। जांच में पता चला है कि यह घर मुनीर खान नाम के शख्स का था, जिसके 10 बच्चों में से तीसरा बेटा अमीर इस घर में अकेला रहता था। उसके बाकी भाई-बहन कहीं और रहते थे। इस वजह से अमीर की मौत के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल सका।

2015 के 84 मिस्ड कॉल मिले
पुलिस के अनुसार फोन को ठीक कराया तो पता चला कि कंकाल अमीर का ही था। फोन लॉग में 2015 में की गई 84 मिस्ड कॉल भी मिलीं। अमीर का छोटा भाई शादाब जो आसपास की दुकानों से किराया वसूलता था, बाद में उसने ही कंकाल पर मिली अंगूठी और शॉर्ट्स की पहचान की।

पुराने करैंसी मिली
पुलिस को घर के दूसरे कमरे से चलन से बाहर हो चुके नोट भी मिले, जिससे इस शख्स की मौत 2016 की नोटबंदी से पहले होने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति लगभग 50 साल का था, अविवाहित था और संभवत: मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी मौत हुए काफी साल हो गए थे, यहां तक कि उसकी हड्डियां भी टूटने लगी थीं। पुलिस को घर से संघर्ष या खून के कोई निशान नहीं मिले। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
दो युवकों के हथियार लहराते हवाई फायरिंग करने से क्षेत्र में दहशत। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर...
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर