युवा कांग्रेस ने शुरू किया मतदाता सूची जांचने का अभियान : मतदाताओं से नामों की पुष्टि की शुरू, उदय भानु ने कहा- हर युवा कांग्रेसी अपने बूथ पर धांधली करेगा उजागर
सूची से मिलान करने का अभियान शुरू किया
युवा कांग्रेस ने शुरू किया मतदाता सूची जांचने का अभियान : मतदाताओं से नामों की पुष्टि की शुरू, उदय भानु ने कहा- हर युवा कांग्रेसी अपने बूथ पर धांधली करेगा उजागर
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर मतदाता सूचियों में फिर गड़बड़ियों के आरोप को लेकर देश में अभियान चलाने की पार्टी की घोषणा के बीच युवा कांग्रेस ने घर-घर मतदाताओं का सूची से मिलान करने का अभियान शुरू किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने एक बयान में कहा कि उन्होंने जम्मू (उत्तर) विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ तथाकथित वोट चोरी के खिलाफ घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर इस अभियान की शुरुआत की।
चिब ने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई अब हर बूथ तक पहुंच चुकी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर वोट चोरी रोको आंदोलन की घोषणा की है। मैंने जम्मू (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र में अपने बूथ की सूचियों से जुड़े मतदाताओं से घर-घर नामों की पुष्टि शुरू की। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में हर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने बूथ पर धांधली उजागर करेगा।

Comment List