लखनऊ में युवक ने की परिवार के पांच सदस्यों की हत्या

सभी लोग चारबाग स्टेशन के नजदीक होटल शरणजीत में ठहरे थे

लखनऊ में युवक ने की परिवार के पांच सदस्यों की हत्या

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के नाका क्षेत्र में बुधवार को कथित रुप से गृहक्लेश के चलते एक युवक ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के नाका क्षेत्र में बुधवार को कथित रुप से गृहक्लेश के चलते एक युवक ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा के कुबेर पुर क्षेत्र निवासी अरशद (24) परिवार के साथ लखनऊ आया था और सभी लोग चारबाग स्टेशन के नजदीक होटल शरणजीत में ठहरे थे। बताया जाता है कि रात के खाने में अरशद ने नशीला पदार्था मिला दिया और बेहोशी की हालतर में पहले एक एक कर परिवार के सदस्यों का गला घोंटा और बाद में हाथ की नस काट दी जिसे सभी की मृत्यु हो गयी।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपनी चार बहनों और माता की हत्या करने की घटना को कबूल करते हुए बताया कि मोहल्ले वाले परिवार को परेशान कर रहे थे। इसको डर था कि अगर इसे कुछ हो गया तो इनकी माँ और बहन का क्या होगा, इसलिए इसने उनको मार देने का फ़ैसला किया। अरशद परिवार को पहले अजमेर लेकर गया फ़िर लखनऊ लाकर सभी को होटल में रुकवाया, रात्रि में शराब पिलाई और कुछ के मुँह में कपड़ा डालकर दुपट्टे से गला दबा दिया और कुछ की कलाई ब्लेड से काट दी। इस काम में पिता बदर ने मदद की। इसके बाद पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और स्वयं थाने पहुँचकर घटना की सूचना दी। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल ब्लेड व दुपट्टा बरामद कर लिया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रत्येक तथ्य के संबंध में साक्ष्य संकलन कर सत्यापित किया जा रहा है।

मरने वालों ने आरोपी की मां अस्मा के अलावा बहने आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) शामिल हैं। सभी आगरा में कुबेरपुर के तेहड़ी बगिया इस्लामनगर के निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जरुरी कार्रवाई शुरु कर दी है। फील्ड यूनिट को भी बुलाकर साक्ष्यों का संग्रह किया जा रहा है। इस मामले में विस्तृत जांच व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल