आलिया भट्ट ने किया फिल्म रामायण के टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर 

कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती

आलिया भट्ट ने किया फिल्म रामायण के टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर 

इस फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम, साई पल्लवी, माता सीता और यश, रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ने फिल्म रामायण के टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और आठ बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनइजी प्रोड्यूस कर रहे हैं, साथ ही यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का भी सहयोग है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर रामायण का पहला टीजर रिलीज हो गया है। आलिया भट्ट को अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर बेहद पसंद आया है।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर रामायण का टीजर शेयर करते हुए लिखा, ''कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती यह किसी यादगार चीज की शुरुआत लग रही है, दीवाली 2026, हम इंतजार कर रहे हैं। फिल्म रामायण भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम, साई पल्लवी, माता सीता और यश, रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावे सनी देओल, भगवान हनुमान और रवि दुबे ,लक्ष्मण की भूमिका में हैं। इस फिल्म को खासतौर पर आईमैक्स जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है। रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दुनियाभर में रिलीज होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। IndiGo ने संचालन कारणों व...
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया