प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर सीरीज पाताल लोक सीजन 2

क्राइम ड्रामा भारत समेत 240 से अधिक देशों में प्रीमियर के लिए तैयार

प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर सीरीज पाताल लोक सीजन 2
इसे सुदीप शर्मा द्वारा क्रिएट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया गया है।

मुंबई। प्राइम वीडियो पर 17 जनवरी 2025 से क्राइम थ्रिलर सीरीज पाताल लोक सीजन 2 स्ट्रीम होगी। प्राइम वीडियो ने सीरीज पाताल लोक के दूसरे सीजन की प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है। अविनाश अरुण धवरे के निर्देशन में बनी यह सीरीज क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन और यूनोइया फिल्म्स एलएलपी के सहयोग से तैयार की गई है। इसे सुदीप शर्मा द्वारा क्रिएट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया गया है। पाताल लोक सीजन 2 में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग जैसे कलाकारों की वापसी होगी जबकि तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर और जाह्नू बरुआ जैसे नए कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह क्राइम ड्रामा भारत समेत 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से जनवरी 17, 2025 को प्रीमियर के लिए तैयार है।

प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक ने कहा, पाताल लोक ने अपनी मनोरंजक कहानी, बहुस्तरीय चरित्रों और समाज की कड़वी सच्चाई के सशक्त चित्रण के साथ जबरदस्त प्रभाव डाला, जिससे आलोचकों की प्रशंसा और एक विशाल प्रशंसक आधार प्राप्त हुआ। सुदीप, अविनाश और इस अभूतपूर्व श्रृंखला के प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ दोबारा सहयोग करते हुए हम बेहद उत्साहित हैं कि हम एक ऐसा नया अध्याय प्रस्तुत कर रहे हैं जो रचनात्मक सीमाओं को और आगे बढ़ाएगा। सीरीज के क्रिएटर और शोरनर सुदीप शर्मा ने कहा मैं प्राइम वीडियो के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को आगे बढ़ाते हुए पाताल लोक के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन को प्रस्तुत करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह सीरीज दर्शकों द्वारा खूब सराही गई है, और इसने मनोरंजन के परिद्दश्य को वास्तव में नई परिभाषा दी है। पहले सीजन को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने मुझे अपार कृतज्ञता से भर दिया और ऐसी कहानियाँ गढऩे के लिए प्रेरित किया जो प्राकृतिक, प्रासंगिक और बेहद रोमांचक हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली, कच्चे तेल में उछाल और मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर...
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना भी अपराध, साइबर पुलिस की एडवाइजरी
नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में
गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज