रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फिल्म ईथा के लिए बढ़ाया वजन

घनी मूंछें और पहले से ज्यादा भारी-भरकम बॉडी

रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फिल्म ईथा के लिए बढ़ाया वजन

रणदीप हुड्डा नेअपनी आने वाली फिल्म ईथा के लिए वजन बढ़ाया है और  दमदार बॉडी बनाई । रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार उन्होंने जिम से एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनका बढ़ा हुआ और दमदार शरीर साफ नजर आ रहा।

मुंबई। स्टार रणदीप हुड्डा नेअपनी आने वाली फिल्म ईथा के लिए वजन बढ़ाया है और दमदार बॉडी बनाई है। रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार उन्होंने जिम से एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनका बढ़ा हुआ और दमदार शरीर साफ नजर आ रहा है। हाल ही में अपने नए मूंछों वाले लुक को लेकर चर्चा में रहे रणदीप अब इस नई शर्टलेस तस्वीर में अपनी जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाते दिखे। यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ईथा के लिए है, जिसकी शूटिंग इस वक्त मुंबई में चल रही है। तस्वीर शेयर होते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की भरमार हो गई। लोग आग और लाल दिल वाले इमोजी जमकर पोस्ट करने लगे। एक फैन ने लिखा, भाई, वजन बढ़ाना और घटाना कोई आपसे सीखे! वहीं किसी ने उन्हें सीधा हॉटेस्ट कह दिया। इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर उत्साह इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि यह लुक फैंस के लिए पूरी तरह नया नहीं था।

कुछ दिन पहले ही रणदीप को मुंबई में शूट के बाद देखा गया था, जहां उनकी घनी मूंछें और पहले से ज्यादा भारी-भरकम बॉडी नजर आई थी। उस वक्त का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उनका नया लुक चर्चा का विषय बन गया था। रणदीप हुड्डा अपने किरदारों के लिए शरीर में बड़े बदलाव करने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए फैंस को पूरा भरोसा है कि यह दमदार बॉडी उनकी अगली फिल्म ईथा के लिए ही है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है और इसका निर्देशन लक्ष्मीकांत उतेकर कर रहे हैं। जेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, रणदीप अपने काम को लेकर हमेशा बेहद गंभीर रहते हैं। किसी किरदार के लिए अगर खास लुक या बॉडी की जरूरत होती है, तो वह पूरी तरह उसमें डूब जाते हैं। था  लिए भी वह अपनी ताकत बढ़ाने और बॉडी को और भारी बनाने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत