आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम

20वें स्थान पर अभ्यर्थी के अंक 318.50

आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम

आरएएस-2024 के अंतिम परिणाम विश्लेषण में कड़ी प्रतिस्पर्धा सामने आई। टॉप 20 में केवल 33 अंकों का अंतर, 20वें से 50वें स्थान तक यह 14 अंक। 50वें से 100वें में 7 अंक, 101-150 में 4.5 और 151-200 के बीच सिर्फ 4 अंकों का अंतर, मैरिट में बड़ा बदलाव।

अजमेर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतिम परिणाम विश्लेषण में सामने आया है कि अभ्यर्थियों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। मैरिट में आए अभ्यर्थियों के बीच अंकों का अंतर बेहद कम रहा और इस कम अंतर से ही अभ्यर्थियों की मैरिट में जगह बदल गई। आरएएस 2024 के परिणाम के साथ जारी मैरिट लिस्ट के विश्लेषण से सामने आया कि पहले स्थान पर अभ्यर्थी के अंक 351.50 हैं और 20वें स्थान पर अभ्यर्थी के अंक 318.50 हैं।

 

दोनों के मध्य अंतर महज 33 अंक का है, लेकिन मैरिट लिस्ट में नीचे जाते-जाते यह अंतर बहुत कम रह गया। मैरिट लिस्ट में 20वें और 50वें स्थान के अभ्यर्थियों के मध्य केवल 14 अंकों का अंतर है। इसी तरह 50वें स्थान और 100वें स्थान पर अभ्यर्थियों के मध्य 7 अंकों का अंतर है। इसके बाद यह अंतर और कम होता गया। मैरिट लिस्ट में 101 से 150 वें स्थान पर मौजूद अभ्यर्थियों के मध्य यह अंतर 4.5 अंक और 151 वें स्थान पर मौजूद अभ्यर्थी 200वें स्थान पर मौजूद अभ्यर्थी मध्य यह अंतर केवल 4 अंकों का है। इससे जाहिर है कि बहुत कम अंकों का अंतर भी अभ्यर्थियों की मैरिट लिस्ट में जगह बदल रहा है।

 

Read More पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता परीक्षा : आरपीएससी ने वेबसाइट पर अपलोड किए प्रवेश-पत्र, दो पारियों में होगी परीक्षा

Post Comment

Comment List

Latest News

धरती आभा योजना के बावजूद 100 घरों में पानी का संकट, जानें पूरा मामला धरती आभा योजना के बावजूद 100 घरों में पानी का संकट, जानें पूरा मामला
दावे फेल, योजनाएं कागजों तक सीमित, निजी नलकूप पर लंबी कतारें
अरनेठा पीएचसी में डॉक्टर पद रिक्त, मरीज परेशान
मुकुंदरा-रामगढ़ में बाघिनों की लाइफ स्टडी, तीसरे चरण से पहले हर मूवमेंट पर पैनी नजर
जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप : सुनामी की चेतावनी, तटीय इलाकों में अलर्ट; प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की
भारत को बड़ी सौगात : पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे देश के पहले रिफायनरी एवं पेट्रोल रसायन परिसर का उद्घाटन, सामाजिक-आर्थिक विकास में मिलेगा योगदान
सरकारी खरीद में अपील प्रक्रिया तय, वित्त विभाग ने जारी किए नए निर्देश
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव के लिये कार्यक्रम की घोषणा: 14 जून को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, नितिन भारती ने की पुष्टि