टेक्निशियन भर्ती-2025 सीबीटी की उत्तरकुंजी जारी: 27 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी, जमा करना होगा 50 रुपए शुल्क
रेलवे भर्ती अपडेट: टेक्नीशियन CBT-1 की उत्तरकुंजी जारी
अजमेर। रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्निशियन भर्ती-2025 की सीबीटी-1 परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर है। साथ ही ऑब्जेक्शन ट्रैकर का लिंक भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपनी उत्तरकुंजी देखकर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 6 से 10 और 13 मार्च तक टेक्निशियन के विभिन्न ग्रेड के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा के होने 6 दिन बाद ही उत्तरकुंजी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 27 मार्च की सुबह 10 बजे तक उत्तरकुंजी देख सकेंगे। आरआरबी ने उत्तरकुंजी के साथ ही ऑब्जेक्शन ट्रैकर का लिंक भी लाइव कर दिया है। परीक्षार्थी उत्तरकुंजी में अपने उत्तर, प्रश्न और विकल्पों को देखने के बाद यदि आवश्यक होगा तो अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। यह लिंक 27 मार्च तक एक्टिव रहेगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 50 रुपए शुल्क ऑनलाइन बैकिंग के माध्यम से अदा करना होगा।

Comment List