भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री का अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में रोड शो, कहा- कांग्रेस ने राजस्थान को लूटा, हमने संवारा

संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे ढाई वर्ष में ही किए पूरे

भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री का अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में रोड शो, कहा- कांग्रेस ने राजस्थान को लूटा, हमने संवारा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाया। प्लाजा सिनेमा से गांधीभवन चौराहे तक रोड शो करीब 45 मिनट चला। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे पूरे होने का दावा।

अजमेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर में दो किलोमीटर का रोड शो कर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाया। करीब 45 मिनट का रोडशो प्लाजा सिनेमा से शुरू होकर गांधीभवन चौराहे पर खत्म हुआ। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने ओपन रथ से ही करीब आठ मिनट जनता को संबोधित किया। शुरूआती चार मिनट में उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आखिरी चार मिनट में कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। भाजपा के लगभग सभी प्रत्याशी रोडशो में शामिल नजर आ रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजमेर में उमड़ा जनसैलाब पिछले ढाई साल में हुए विकास के प्रति जनता के भरोसे का सबूत है। भाजपा जो कहती है, वो करती है। संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादे हमने ढाई साल में ही पूरे कर दिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, नर्मदा समझौता, देवास योजना और ब्राह्मणी-बनास से बीसलपुर तक पानी लाने जैसे ऐतिहासिक काम धरातल पर उतरे हैं, जो कांग्रेस दशकों तक अटका कर बैठी रही।उन्होंने कहा, हमने बिजली, रोडवेज और डेयरी को घाटे से उबार कर मुनाफे में पहुंचाया है। आज 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और राजस्थान अब दूसरे राज्यों को बिजली देने की स्थिति में है। युवाओं का भविष्य सुधारते हुए पेपर लीक माफिया पर नकेल कसी और 1 लाख 88 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी। 1 लाख 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 70 हजार पदों पर नई वैकेंसी निकाली गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला।

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जादूगर की जादूगरी अब नहीं चल रही है। कांग्रेस झूठ और लूट की दुकान है, जिसने राजस्थान को सिर्फ लूटा है। हमने उसे संवारा है। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए सभी से एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने एवं सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया।

 

Read More भजनलाल सरकार में मजबूत हुई खाद्य सुरक्षा, सात माह में 9.23 लाख किलो असुरक्षित खाद्य सामग्री जब्त

Post Comment

Comment List

Latest News

गाजियाबाद में दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध तमंचे और चोरी की स्कूटी बरामद की गाजियाबाद में दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध तमंचे और चोरी की स्कूटी बरामद की
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म मामले में वांछित दो आरोपियों को...
मंदिरों से नकदी, सोना-चांदी और प्राचीन प्रतिमाओं की चोरी का सिलसिला जारी, जानें
स्कॉर्पियो चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : 20 साल से वाहन चोरी में सक्रिय, 30 मामले दर्ज
संजय कुमार अग्रवाल ने संभाला राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति का पद, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दिलाई शपथ
मियामी में बड़ा हादसा: रनवे से फिसला अमेज़न का कार्गो प्लेन, कई गाड़ियों से टकराया; 5 की मौत
मोहन भागवत का दावा: RSS की विचारधारा दुनिया को संघर्षों से निकाल सकती है, राष्ट्र और पूरी दुनिया का कल्याण एक-दूसरे से जुड़ा 
राज काज में क्या है खास, जानें