​परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए आयोग प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद : रामनिवास मेहता ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा कर्मियों को दिए अभ्यर्थियों की सघन जांच के निर्देश

पहचान सुनिश्चित करने में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए

​परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए आयोग प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद : रामनिवास मेहता ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा कर्मियों को दिए अभ्यर्थियों की सघन जांच के निर्देश

आरपीएससी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सचिव रामनिवास मेहता ने शहर के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि क्यूआर कोड, वॉटरमार्क और पहचान की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दें। मेहता ने स्पष्ट कहा—किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया गया।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं को शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने अजमेर स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सचिव रामनिवास मेहता ने केंद्रों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाए। उन्होंने कर्मियों को प्रवेश पत्र पर उपलब्ध क्यूआर कोड, वॉटरमार्क और मूल अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के तरीके समझाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहचान सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

सचिव ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित केंद्रों का दौरा किया, जिनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन, जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, ख्वाजा मॉडल स्कूल और राजकीय कन्या महाविद्यालय (सावित्री कॉलेज) शामिल रहे।इसके साथ ही उन्होंने राजकीय कन्या विद्यालय (सावित्री स्कूल), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंट्रल गर्ल्स, आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय (पड़ाव), आर्य पुत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड, तोपदड़ा स्कूल और मथुरा प्रसाद गुलाब देवी आर्य कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत