पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2025 : सूची में 2165 अभ्यर्थी पात्रता जांच के लिए शामिल, आयोग ने जारी की विचारित सूची

22 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया

पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2025 : सूची में 2165 अभ्यर्थी पात्रता जांच के लिए शामिल, आयोग ने जारी की विचारित सूची
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) परीक्षा-2025 की विचारित सूची जारी की, 2165 अभ्यर्थी पात्रता जांच के लिए शामिल। ओएमआर में 10% से अधिक प्रश्न खाली छोड़ने पर 22 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 की विचारित सूची जारी की है। सूची में 2165 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए शामिल किया गया है। इसके साथ ही ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 22 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

आयोग सचिव ने बताया कि अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित पशुपालन विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जाएगी। विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 23 से 29 जून तक खोला जाएगा। विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना है। निर्धारित दिनांक, समय स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र दो प्रतियों में, समस्त मूल दस्तावेज स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना है। दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक तेज, सरल एवं प्रभावी बनाने पर...
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल