दिल्ली के होटल में आग लगने से अजमेर के दंपती और किशनगढ़ के व्यापारी की मौत, पांच अन्य मृतक भी रिश्तेदार

मैक्स अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे

दिल्ली के होटल में आग लगने से अजमेर के दंपती और किशनगढ़ के व्यापारी की मौत, पांच अन्य मृतक भी रिश्तेदार
दिल्ली में अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार की तबीयत पूछने के लिए अजमेर से गए एक दंपती की होटल में आग लगने से मौत हो गई।

कासं/अजमेर/किशनगढ़। दिल्ली में अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार की तबीयत पूछने के लिए अजमेर से गए एक दंपती की होटल में आग लगने से मौत हो गई। हादसे में उनके ही किशनगढ़ निवासी व्यापारी रिश्तेदार सहित आठ अन्य रिश्तेदारों की भी मृत्यु हो गई। हादसे का शिकार डिस्पेन्सरी वाली गली, गुलाबबाड़ी अजमेर निवासी जंवरीलाल अग्रवाल और उनकी पत्नी कमला अग्रवाल हैं। अग्रवाल यूको बैंक से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पड़ौसी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल दंपती ही यहां रहते थे। उनकी बेटी जयपुर व बेटा-बहू यूएस (विदेश) में रहते हैं। गुप्ता ने बताया कि कमला के जीजाजी राधेश्याम की तबीयत खराब थी, जो दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका स्वास्थ पूछने व मिलने के लिए दोनों पति-पत्नी अपने रिश्तेदार किशनगढ़ निवासी अशोक पंसारी, (जो किशनगढ़ के व्यापारी भी हैं) उनके साथ मंगलवार शाम को ही दिल्ली गए थे। वह दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में रुके हुए थे। जबुधवार सुबह हुए अग्निकांड में तीनों की मौत हो गई। इस संबंध में अग्रवाल की बेटी दीपा ने फोन कर गुप्ता को जानकारी दी।

अन्य मृतक भी आपस में रिश्तेदार :  

हादसे में जान गंवाने वाले अभी तक कुल आठ व्यक्ति बताए जा रहे हैं, जो सभी आपस में रिश्तेदार हैं। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि सभी दिल्ली में भर्ती अपने रिश्तेदार राधेश्याम अग्रवाल की कुशलक्षेम जानने के लिए गए थे, जो सभी अस्पताल के पास ही स्थित फ्लॉरिस स्टे होटल में रुके हुए थे। हादसे में राधेश्याम की पत्नी प्रेम, पुत्र विवेक, पुत्रवधू तर्जनी, बड़ी बेटी एंजल तथा छोटी बेटी की भी जान चली गई। घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि बुजुर्ग राधेश्याम को संभालने और देखने के लिए पूरा परिवार दिल्ली पहुंचा था, वह खुद इस समय वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उन्हें देखने आया उनका हंसता-खेलता पूरा परिवार अब इस दुनिया में नहीं रहा।

दो दिन पहले पत्नी का मनाया जन्मदिन : पड़ौसी राधेश्याम ने बताया कि जंवरीलाल अग्रवाल बहुत ही शांत स्वभाव के थे। वह लॉयन्स क्लब व भारत विकास परिषद से भी जुड़े थे। अग्रवाल समाज में भी सक्रिय रहते थे। पड़ौस में ही रहने वाली भगवती गुप्ता ने बताया कि गत 1 जून को ही जंवरीलाल ने कमला का जन्मदिन मनाया था। जिसमें दोनों बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों को दो दिन बाद काल छीन लेगा।

Read More प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : पुष्कर सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, अंत तक नहीं छोड़ा एक-दूजे का हाथ

किशनगढ़ में भी शोक : हादसे की सूचना पर किशनगढ़ में भी शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में किशनगढ़ के व्यवसायी लक्ष्मीनारायण विहार किशनगढ़ निवासी अशोक पंसारी की मौत की खबर सुनते ही उनके रिश्तेदारों व मित्रों और मार्बल व्यापारियों ने गहरा दुख प्रकट करना शुरू कर दिया।  

Read More वंदे भारत के नए वर्जन में अपडेट होंगे रैक, प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार