शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सैकण्डरी के तीन पेपर का परीक्षा समय बदला, परीक्षार्थियों की संख्या अधिक

समय दूसरी पारी में कर दिया गया

शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सैकण्डरी के तीन पेपर का परीक्षा समय बदला, परीक्षार्थियों की संख्या अधिक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली परीक्षाओं में सीनियर सैकण्डरी के 17 और 24 फरवरी को होने वाले पेपर के समय में बदलाव किया। पूर्व में यह परीक्षा इसी दिन सुबह की पारी में ली जानी थी, लेकिन अब बदलाव के बाद इसका समय दूसरी पारी में कर दिया गया।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली परीक्षाओं में सीनियर सैकण्डरी के 17 और 24 फरवरी को होने वाले पेपर के समय में बदलाव किया है। पूर्व में यह परीक्षा इसी दिन सुबह की पारी में ली जानी थी, लेकिन अब बदलाव के बाद इसका समय दूसरी पारी में कर दिया गया है। इसमें तीन पेपर देने वाले परीक्षार्थियों को अब दोपहर 2 से शाम सवा 5 बजे तक परीक्षा देनी होगी। जबकि पूर्व में इन पेपर का समय प्रात: 8 से सुबह पौने 12 बजे तक था।

शेष सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी का पूर्व में जारी किया गया परीक्षा कार्यक्रम यथावत रखा गया है। बोर्ड के सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा के 17 फरवरी को दो पेपर होंगे। इनमें कम्प्यूटर विज्ञान (कोड संख्या 03) और इन्फोरमेक्टिस प्रेक्टिीसेस (कोड संख्या 04) तथा 24 फरवरी को एक पेपर चित्रकला का होगा। यह तीनों पेपर उसी तिथि को लिए जाएंगे, केवल परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। राठौड़ ने बताया कि इन तीनों पेपर के दिन कुछ परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक हो रही थी, इसी कारण इसमें बदलाव किया गया है।


 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी विपक्षी नेता अचकज़ई का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान के साथ बातचीत का किया आह्वान, बोले-पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंध राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं की जड़ आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तानी विपक्षी नेता अचकज़ई का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान के साथ बातचीत का किया आह्वान, बोले-पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंध राजनीतिक और आर्थिक समस्याओं की जड़
पाकिस्तान के विपक्षी नेता महमूद खान अचकज़ई ने सरकार से अफगानिस्तान के साथ तत्काल वार्ता बहाल करने का आग्रह किया...
भारत और अल्जीरिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति: भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी होगी प्रगाढ़, परस्पर सहयोग से दोनों बनेंगे विकसित राष्ट्र 
युवा संगम चरण VI: राजस्थान के 50 युवा IIIT धारवाड़ के लिए रवाना
अभिनेता विजय ने की तमिलनाडु राज्यपाल से मुलाकात : सरकार बनाने का दावा, कल होगा शपथ ग्रहण
लाइफ़लॉंग लर्निंग विभाग की पहल: हृदय आधारित ध्यान और सकारात्मक आदतों से विद्यार्थी गढ़ेंगे अपना भविष्य
केरल में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज: गुरूवार को होगी कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक, मुख्यमंत्री के नाम पर होगा फैसला
तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देगी कांग्रेस! : विजय ने साधा संपर्क, वेणुगोपाल ने कहा- जमीनी स्थिति का आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगा पार्टी नेतृत्व