हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लिया हनुमान जी का आशीर्वाद

महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लिया हनुमान जी का आशीर्वाद

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। बजरंगगढ़ बालाजी समेत शहरभर के मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और महाआरती। 251 पाउंड का केक काटा, प्रसाद वितरित किया और मंदिरों को आकर्षक रोशनी व आभूषणों से सजाया।

अजमेर। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर श्रीराम भक्त श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर दोपहर 12 बजे बजरंगगढ़ बालाजी मंदिर सहित शहरभर में हनुमानजी के मंदिरों में घंटे घड़ियालों एवं शंखों की मधुर स्वरलहरी के बीच अंजनि पुत्र महावीर की महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ कमाया। कई मंदिरों में मावे, ड्राई फूड्स आदि से निर्मित केक भी काटे गए। साथ ही दिनभर भजन कीर्तन के साथ ही सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंगबाण पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंदिरों में दिनभर विशेष पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रही।

कई मंदिरों में भोजन प्रसादी हुई। आज मंदिरों को विशेष रूप से सजाकर आकर्षक रोशनी की गई। घाटी वाले बालाजी मंदिर में दोपहर 12:00 बजे हनुमान जी की आरती के बाद बैंड बाजो के साथ 251 पाउंड का केक काटा गया। इस अवसर पर बालाजी का सोने चांदी के आभूषणों से आकर्षक श्रंगार किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी महाआरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को श्री हनुमान जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन