बरसात के बाद तीसरे दिन भी पानी-पानी अजमेर : आनासागर का पानी ओवरफ्लो, कई इलाके जलमग्न; ट्रैफिक ठप
सड़क के दोनों तरफ मिट्टी के कट्टे लगाए गए
शहर में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बरसात के बाद रविवार को भी कई इलाकों में जलभराव के हालात यस के तास रहे
अजमेर। शहर में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बरसात के बाद रविवार को भी कई इलाकों में जलभराव के हालात यस के तास रहे। सूचना केंद्र चौराहा से आरएसीबी तक यातायात अवरुद्ध है। यहां आनासागर एस्केप चैनल का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। सड़क के दोनों तरफ मिट्टी के कट्टे लगाए गए हैं। सूचना केंद्र चौराहा से इंडिया मोटर सर्किल तक पानी भरा होने के कारण लोगों को आवाज ही में परेशानी हो रही है। ब्रह्मपुरी तथा हाथी भाटा का कुछ क्षेत्र जलमग्न है। यहां शनिवार शाम से बिजली बंद है और लोगों को खाने पीने की जरूरी वस्तुओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग पर एनसीसी ऑफिस से शिव मंदिर तक पानी भरा है।
इस इलाके में भी बिजली शनिवार शाम से बंद है। मित्तल हॉस्पिटल चौराहा से रीजनल कॉलेज चौराहा तक पानी भरा है। कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी सर्कल से सुभाष उद्यान तक भी ट्रैफिक बंद है। यहां भी आनासागर एस्केप चैनल का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। इस बीच जिला कलेक्टर लोक बंधु ने रविवार को नगर निगम आयुक्त तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया। निगम द्वारा शहर में कई जगह मड पंप लगाए गए हैं। प्रशासन तथा नगर निगम द्वारा जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को दूध, ब्रेड व अन्य वस्तुएं पहुंचाई जा रही है।

Comment List