प्राध्यापक एवं कोच तथा प्राध्यापक कृषि परीक्षा-2025 : 30 मार्च तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन संशोधन, 500 रुपए लगेगा शुल्क

परीक्षा का आयोजन 31 मई से 16 जून तक

प्राध्यापक एवं कोच तथा प्राध्यापक कृषि परीक्षा-2025 : 30 मार्च तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन संशोधन, 500 रुपए लगेगा शुल्क

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक एवं कोच तथा प्राध्यापक कृषि परीक्षा-2025 में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर। ऑनलाइन संशोधन 30 मार्च तक किए जा सकेंगे। आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 31 मई से 16 जून तक।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक एवं कोच तथा प्राध्यापक कृषि (स्कूल शिक्षा) परीक्षा-2025 में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन 30 मार्च तक किए जा सकेंगे। आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 31 मई से 16 जून तक किया जाएगा। ऑनलाइन संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को ई-मित्र/ ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए शुल्क जमा कराना होगा।

आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। असत्य एवं गलत सूचना के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भी इसी अवधि में अपना ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार...
भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं : आपूर्ति श्रृंखलाएं सामान्य रूप से कर रही काम, तेल कंपनियों किया स्पष्ट- अफवाहें पूरी तरह गलत और घबराने की आवश्यकता नहीं
जापान और अमेरिका ने एशिया में आपूर्ति के लिए संयुक्त तेल विकास पर की चर्चा: तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा-अन्य देशों को भी ऊर्जा संसाधन उपलब्ध कराने में साबित होगा मददगार 
औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 : निवेश बढ़ेगा, रोजगार सृजन को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : महात्मा गांधी सर्वोदय विचार मंच की परीक्षा 29 मार्च को, स्कूल बच्चों में प्रतियोगिता का माहौल बनाने का उद्देश्य
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- निजी अस्पतालों में आरजीएचएस इलाज संकट, मरीज परेशान
टिकटों की दलाली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में कितनी होती हैं जनरल और स्लीपर डिब्बों की संख्या? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रश्नकाल में बताया सबकुछ