एसआई भर्ती 2021 पुन: परीक्षा आज, 11 जिलों में 2 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
जयपुर में सबसे ज्यादा 187 केंद्र
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उप-निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी पुन: परीक्षा-2021 का आयोजन 20 सितंबर को प्रदेश के 11 जिलों में किया जाएगा। परीक्षा में 2 लाख 18 हजार 131 पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पारियों में होगी। प्रथम पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिंदी और द्वितीय पारी में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
जयपुर में सबसे ज्यादा 187 केंद्र
आयोग के अनुसार जयपुर में सर्वाधिक 187, जोधपुर में 81, अजमेर में 74, उदयपुर में 64, भरतपुर में 58, कोटा में 58, अलवर में 48, बीकानेर में 47, हनुमानगढ़ में 23, टोंक में 16 तथा श्रीगंगानगर में 10 केंद्र बनाए गए हैं।

Comment List