पुनः होगी एसआई भर्ती परीक्षा 2021 : पूर्व में दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, आयोजन सितंबर 2026 में होना संभावित

परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी

पुनः होगी एसआई भर्ती परीक्षा 2021 : पूर्व में दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, आयोजन सितंबर 2026 में होना संभावित
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 निरस्त कर पुनः परीक्षा कराने की घोषणा की। सितंबर 2026 में संभावित परीक्षा में केवल पूर्व लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थी बैठ सकेंगे। आवेदन संशोधन प्रक्रिया 16 से 30 मई तक।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद वर्ष 2021 में आयोजित उप निरीक्षक /प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को निरस्त कर दिया गया है। अब यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी की जा रही है। आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया कि पुनः परीक्षा में केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी बैठ सकेंगे, जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे। नए आवेदकों को इसमें अवसर नहीं दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में होना संभावित है। अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जा रहा है।

संशोधन की प्रक्रिया 16 मई से 30 मई तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी निम्नलिखित जानकारियों में बदलाव कर सकेंगे।मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस तथा पत्राचार का पता। आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन करने से पहले अभ्यर्थी को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन में केवाइसी प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। यदि अभ्यर्थी ने अपनी एसएसओ आईडी बदल ली है, तो वे फेच एप्लीकेशन फार्म विकल्प का उपयोग कर अपना पुराना डेटा नए प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकते हैं। ओटीआर में सेव लाइव फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान स्वतः ही ओटीआर से फैच हो जाएंगे। यदि ओटीआर में पूर्व में केवाइसी पूर्ण नहीं है, तो इसे पूर्ण करना आवश्यक होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम