बीएड और एमएड के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि कल, विलम्ब शुल्क के साथ कर सकेंगे आवेदन
विद्यार्थी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2026 के बीएड, एमएड सहित विभिन्न कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन अब परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क के साथ 20 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। विद्यार्थी वेबसाइट, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसमें बीएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड, बीपीएड, एलएलएम व अन्य पाठ्यक्रम शामिल हैं।
अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2026 के बीएड व एमएड विषयों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क के साथ सोमवार तक किए जा सकेंगे। विद्यार्थी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। विद्यार्थी ई मित्र कियोस्क के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीएड पार्ट प्रथम व द्वितीय (आरआईई व अन्य), बीएड स्पेशल (एमआरं) पार्ट प्रथम व द्वितीय, बीएड स्पेशल (एचआई) पार्ट प्रथम व द्वितीय, बीएड स्पेशल (छह) पार्ट प्रथम व द्वितीय, एमएड पार्ट प्रथम व द्वितीय आरआईई व अन्य, बीए बीएड प्रथम, द्वितीय व तृतीय (आरआईई के अलावा), बीए बीएड पार्ट चार (आरआईई व अन्य), बीएससी बीएड प्रथम, द्वितीय व तृतीय (आरआईई के अलावा), बीएससी बीएड पार्ट चार (आरआईई व अन्य), बीपीएड पार्ट तृतीय, एलएलएम पार्ट प्रथम व द्वितीय, पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी हेल्थ एंड एनवायरमेंट, सर्टिफिकेट कोर्स इन बर्डिंग के विद्यार्थी परीक्षा फीस के बराबर लेट चार्ज के साथ 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।

Comment List