केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में होगा जारी, दूसरी बोर्ड परीक्षा मई में प्रस्तावित
राजस्थान के करीब 13 सौ स्कूलों के 90 हजार छात्र पंजीकृत
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहली दसवीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में जारी होने की संभावना। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन युद्ध स्तर पर किया जा रहा। बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देश के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर दसवीं की विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से जारी।
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहली दसवीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में जारी होने की संभावना है। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देश के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर दसवीं की विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से जारी है। सूत्रों ने बताया कि अधिकतर मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। कुछ केंद्रों पर यह कार्य अभी जारी है। जिसे 30 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि जहां मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है, वहां अब कोऑर्डिनेशन का काम किया जा रहा है। यह पहला अवसर होगा जब बोर्ड 10वीं की परीक्षा का परिणाम अप्रैल में घोषित करेगा।
उल्लेखनीय है कि इस साल पहली बार दसवीं की दो बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। पहली परीक्षा 17 फरवरी को शुरू हुई थी जो 11 मार्च को संपन्न हुई। अब दूसरी दसवीं की बोर्ड परीक्षा मई में प्रस्तावित है। यही कारण है कि बोर्ड पहली दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द जारी करेगा। ज्ञात रहे की दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड ने loc सबमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है। इस बार अजमेर रीजन में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए राजस्थान के करीब 13 सौ स्कूलों के 90 हजार छात्र पंजीकृत हुए हैं। प्रदेश में करीब 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Comment List