पश्चिमी विक्षोभ का असर : तेज बारिश के चलते मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से राहत

पानी भरने से वाहन चालकों और रहागीरो को परेशानी

पश्चिमी विक्षोभ का असर : तेज बारिश के चलते मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से राहत

शहर में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बादलों की गड़गड़ाहट के बीच कभी तेज तो कभी मध्य दर्जे की बारिश का दौर चला और शहर पानी पानी हो गया। कई निचले इलाकों में जल भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अजमेर। शहर में मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बादलों की गड़गड़ाहट के बीच कभी तेज तो कभी मध्य दर्जे की बारिश का दौर चला और शहर पानी पानी हो गया। कई निचले इलाकों में जल भरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्गों के किनारो पर भी पानी भरने से वाहन चालकों और रहागीरो को परेशानी हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 11:30 बजे तक 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज हुई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के बीच तेज बारिश का दौर रुक-रुक कर चला। जिससे शहर पानी से तरबतर हो गया।

काले बादलों के चलते दिन में भी अंधेरा रहा। बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक खुल गई और यह सुहावना हो गया। कई लोग पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे और यहां मौसम को इंजॉय किया। हालांकि दोपहर में धूप खिल गई। शाम को आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हुई है। इसका असर बुधवार को भी जारी रहने की संभावना है। इधर बारिश के चलते दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल