अलवर: आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास विफल, खाली हाथ लौटे बदमाश

पड़ोसियों के घरों की कुंदियां भी लगाईं

अलवर: आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास विफल, खाली हाथ लौटे बदमाश
अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने जैन गली स्थित एक आभूषण की दुकान के ताले तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया। मजबूत तालों के कारण चोर सफल नहीं हो सके। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें चार संदिग्ध दिख रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मंसूबों में विफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान के मजबूत ताले नहीं टूटने के कारण बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बदमाशों ने जैन गली में दुकान के शटर और तालों को तोड़ने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज में कुल चार संदिग्ध व्यक्ति दुकान के शटर के साथ छेड़छाड़ करते और ताले तोड़ने का प्रयास करते हुए दिखाई दिये। वारदात से पहले बदमाशों ने आसपास के कुछ मकानों के बाहर की कुंदियां भी लगा दीं, ताकि घटना के दौरान पड़ोसी अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकें। हालांकि, बदमाश दुकान के ताले तोड़ने में सफल नहीं हुए और चोरी किए बिना ही मौके से फरार हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर
जयपुर में आयोजित 33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र व राज्य...
राहुल गांधी ने पटना गोलीकांड के घायल छात्रों से की मुलाकात, पूछा- टूटे सपने और हड्डियां क्या सरकार लौटा सकती है?
अलवर: आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास विफल, खाली हाथ लौटे बदमाश
तेजस्वी यादव का महंगाई पर केंद्र सरकार पर हमला, बोले- खाद्य पदार्थों से गैस तक बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा आम लोगों का बजट
उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार, तकनीकी मदद से मिली सफलता
जातीय जनगणना को लेकर कमलेश्वर पटेल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार घोषणा के बावजूद मूल स्वरूप में लागू नहीं कर रही
ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, तीन ईरानी तेल टैंकरों को किया निष्क्रिय