सोते युवक पर हमला : युवक के सिर में धंसी कुल्हाड़ी, निकालने की प्रक्रिया बनी जोखिम भरी

कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

सोते युवक पर हमला : युवक के सिर में धंसी कुल्हाड़ी, निकालने की प्रक्रिया बनी जोखिम भरी
बारां जिले के भंवरगढ़ कस्बे में सोते हुए एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी युवक के सिर में गहराई तक धंस गई। गंभीर हालत में युवक को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया। पुलिस के अनुसार भंवरगढ़ निवासी रामजीलाल सहरिया शनिवार देर रात  घर में सो रहे था रात करीब 2.30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

भंवरगढ़। बारां जिले के भंवरगढ़ कस्बे में सोते हुए एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी युवक के सिर में गहराई तक धंस गई। गंभीर हालत में युवक को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार भंवरगढ़ निवासी रामजीलाल सहरिया शनिवार देर रात  घर में सो रहे था रात करीब 2.30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन एवं स्थानीय लोग उन्हें तत्काल भंवरगढ़ से बारां जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में न्यूरो एवं सर्जरी विशेषज्ञों की टीम उसका उपचार कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार सिर में धंसी कुल्हाड़ी को सुरक्षित निकालना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि गंभीर चोट के कारण मस्तिष्क भी प्रभावित हुआ है।  घायल की पत्नी ममता सहरिया ने बताया कि पति ट्रैक्टर चालक है और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। घटना के समय वह, उनके पति और बेटी घर में सो रहे थे। अचानक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। 
 विशेषज्ञों की टीम 
उपचार में जुटी
कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रितविष ने बताया कि कुल्हाड़ी सिर में गहराई तक फंसी हुई है और उसे निकालने की प्रक्रिया अत्यंत जोखिमपूर्ण है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन