प्रेम ने तोड़ी सामाजिक दीवारें, युवक और किन्नर ने सात फेरों के साथ शुरू की नई जिंदगी
मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच दोनों का विवाह संपन्न
जिले के शाहाबाद क्षेत्र में प्रेम, विश्वास और सामाजिक स्वीकार्यता की मिसाल पेश करते हुए मध्यप्रदेश के एक युवक और राजस्थान की एक किन्नर ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प। यह अनोखा विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बारां। जिले के शाहाबाद क्षेत्र में प्रेम, विश्वास और सामाजिक स्वीकार्यता की मिसाल पेश करते हुए मध्यप्रदेश के एक युवक और राजस्थान की एक किन्नर ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। यह अनोखा विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी अनुसार, शाहाबाद उपखंड के देवरी निवासी किन्नर सोनू उर्फ रेशमा और मध्यप्रदेश के गुना जिले के कोलीपुरा निवासी सागर राजपूत पिछले करीब एक वर्ष से एक-दूसरे के संपर्क में थे। इसके बाद दोनों ने परिवार और समाज के सामने अपने रिश्ते को विवाह का रूप देने का फैसला किया। शाहाबाद के एक मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच दोनों का विवाह संपन्न हुआ।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Aug 2026 16:36:32
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें पूर्व न्यायाधीश...

Comment List