मां के पास सो रही दो साल की बच्ची अचानक हुई गायब! पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी भीम सिंह को पकड़ा
मासूम बरामद
भरतपुर। राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर के गांव कांच की झोपड़ी में पुलिस ने शनिवार अर्धरात्रि को अपनी माँ के पास आंगन में सो रही दो वर्ष की बच्ची को उठाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार करक बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह गंभीरा गांव के पास अमरूदों के बगीचे में पुलिस ने दबिश देकर भीम सिंह को पकड़कर उससे बच्ची बरामद कर ली। भीम सिंह से पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बौंली के एक गांव से महिला अपनी दो वर्ष की बेटी के साथ इटावा बालाजी के दर्शन करने आई थी। दर्शन के बाद वह अपनी बहन के घर रुक गई थी। रात में परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान बच्ची की मां की आंख खुली तो उसने देखा कि बच्ची उसके पास नहीं थी। इस दौरान बच्ची की मां का मोबाइल फोन भी गायब मिला। पुलिस आरोपी से बच्ची को उठाने के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Comment List