ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जलाकर मारा : श्मशान पहुंची पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी

घटना के बाद काकड़ा गांव में पुलिस बल तैनात

पुलिस के साथ मारपीट की जानकारी मिलते पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, सीओ मनीषा गुर्जर के साथ भारी पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और शव को चिता से उठाकर कब्जे में लिया।

डीग। जिले काकड़ा गांव में एक महिला को उपले के बिटौरे में जिंदा जलाने का मामला सामने आया। ससुराज जन अधजले शव को श्मशान घाट ले गए। इधर सूचना पाकर शव को कब्जे मेंं लेने श्मशान पहुंची पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और वर्दी फाड़ दी।

पुलिस के साथ मारपीट की जानकारी मिलते पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, सीओ मनीषा गुर्जर के साथ भारी पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और शव को चिता से उठाकर कब्जे में लिया। महिला के शव को डीग के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले और ग्रामीण घर से फरार हो गए। मृतका के पिता ने पति उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगा खोह थाने में दर्ज करवाया है। घटना के बाद काकड़ा गांव में पुलिस बल तैनात है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
भजनलाल शर्मा ने 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों को लेकर विभागों को सख्त निर्देश दिए। कर चोरी, अवैध खनन, शराब तस्करी...
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन