अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश : पिकअप से 75 लाख का गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

भरतपुर सहित विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर सप्लाई

अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश : पिकअप से 75 लाख का गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई कर अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश। बारां जिले के मुंडियर टोल प्लाजा पर की गई कार्रवाई में एक पिकअप से 149.862 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई।

बारां। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई कर अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश किया है। बारां जिले के मुंडियर टोल प्लाजा पर की गई कार्रवाई में एक पिकअप से 149.862 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है।

मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालूलाल, रेणु, नरेश और लोकेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपने साथ महिलाओं और नाबालिग बच्चों को रखते थे तथा खिलौने बेचने के बहाने उड़ीसा और छत्तीसगढ़ तक जाते थे। वहां से वे करीब दो हजार रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गांजा खरीदकर राजस्थान के कोटा, जयपुर, भरतपुर सहित विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन