दहेज की मांग से परेशान विवाहिता महिला फंदे से लटकी, तीन माह पूर्व हुआ निकाह

पति कुरान शराब के नशे में नगमा के साथ मारपीट करता

दहेज की मांग से परेशान विवाहिता महिला फंदे से लटकी, तीन माह पूर्व हुआ निकाह

दहेज की मांग से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या। विवाहिता की शादी महज तीन माह पहले हुई थी। विवाहिता कमरे में अकेली सो रही थी, सुबह जब पति कमरे में गया तो महिला का शव पंखे के कुंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने जीजा के खिलाफ दहेज के लिए उसकी बहिन को परेशान करने की रिपोर्ट दर्ज।

रुदावल। भरतपुर जिले के क्षेत्र के बंशी पहाडपुर में दहेज की मांग से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की शादी महज तीन माह पहले हुई थी। विवाहिता कमरे में अकेली सो रही थी, सुबह जब पति कमरे में गया तो महिला का शव पंखे के कुंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने जीजा के खिलाफ दहेज के लिए उसकी बहिन को परेशान करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रुदावल पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के कुबेरगढ़ी निवासी शनि पुत्र रसीद खां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहिन नगमा का निकाह तीन माह पूर्व बंशी पहाड़पुर निवासी कुरान उर्फ पूना के साथ हुआ था। पति कुरान शराब के नशे में नगमा के साथ मारपीट करता था और नगमा से बाइक की डिमांड करता था। इसी बात को लेकर नगमा ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

Post Comment

Comment List

Latest News

 असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें
बारिश से फसलों में नुकसान के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।
विकलांगता आवेदन पत्रों में फजीर्वाड़ा : मचा हड़कम्प, सभी ऑफलाईन प्रक्रिया की बंद
ईरान के समर्थन में कश्मीरियों की मानवीय पहल: राहत के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान शुरू, ईरानी दूतावास से आभार व्यक्त किया
कोलकाता-मदार साप्ताहिक रेलसेवा का अस्थाई ठहराव, जानें समयसारणी
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका : चार दिनों में की 750 करोड़ रुपए की कमाई, ‘पठान’ और ‘RRR’ के तोड़े रिकॉर्ड 
बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : जमानत याचिका खारिज, राज्य सरकार कर रही थी जमानत का विरोध
लाल किला विस्फोट मामला: एनआईए ने की कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी, कई डॉक्टरों सहित 11 लोग गिरफ्तार