राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: भीलवाड़ा में शुरुआती रफ्तार धीमी, पानी-बिजली और सड़कें बनीं मतदाताओं के बड़े मुद्दे

80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी डाला वोट

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: भीलवाड़ा में शुरुआती रफ्तार धीमी, पानी-बिजली और सड़कें बनीं मतदाताओं के बड़े मुद्दे
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में नगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी है। शुरुआती घंटों में रफ्तार धीमी रहने के बाद मतदाताओं की आवाजाही बढ़ी है। स्थानीय लोग पानी, बिजली और टूटी सड़कों जैसे बुनियादी विकास मुद्दों को प्राथमिकता देकर मतदान कर रहे हैं, जबकि प्रशासन और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बनाए हुए हैं।

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की नगर पालिकाओं में शुक्रवार को सुबह मतदान शुरू हो गया हालांकि शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी नजर आई। कई बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम रही, हालांकि समय बढ़ने के साथ मतदान में धीरे-धीरे तेजी आने लगी है। मतदाताओं के बीच इस बार स्थानीय समस्याएं बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि पानी, बिजली और टूटी सड़कों की समस्या दूर करने वाले चेहरों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। 

मतदाताओं के मुताबिक इस बार उनका वोट विकास और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे पर है। जहाजपुर नगर पालिका क्षेत्र में मतदान को लेकर धीरे-धीरे उत्साह बढ़ रहा है, हालांकि अब भी बूथों पर ज्यादा भीड़ नजर नहीं आ रही। वार्ड नंबर तीन में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को परिजन वीलचेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे। शाहपुरा नगर पालिका क्षेत्र में शुरुआती धीमी गति के बाद मतदान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। प्रशासन और पुलिस के दल मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर नजर बनाए हुए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान, वार्ड 34 के ब्राइट फ्यूचर स्कूल बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का किया प्रयोग
सीएम भजनलाल शर्मा की प्रदेशवासियों से अपील- नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में घर से निकलकर जरूर करें मतदान
रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत: पीएम मोदी से आज अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर होगी रणनीतिक बातचीत
राजस्थान नगर निगम चुनाव-2026 : विद्याधर नगर के 22 वार्डों में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से बूथों पर पहुंच रहे मतदाता
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर हंगामा, कहीं प्रत्याशी पर आपत्ति तो कहीं एजेंट को लेकर विवाद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: भीलवाड़ा में शुरुआती रफ्तार धीमी, पानी-बिजली और सड़कें बनीं मतदाताओं के बड़े मुद्दे