केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बीकानेर दौरा: मेगा साइक्लिंग, एमजीएसयू भवनों का लोकार्पण और रेल अधिकारियों के साथ बैठक

रेल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बीकानेर दौरा: मेगा साइक्लिंग, एमजीएसयू भवनों का लोकार्पण और रेल अधिकारियों के साथ बैठक
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 7 जून को बीकानेर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह सुबह कलेक्ट्रेट में "मेगा साइक्लिंग कार्यक्रम" में भाग लेंगे, एमजीएसयू में पीएम रूसा भवनों का लोकार्पण करेंगे और अपराह्न में डीआरएम कार्यालय में रेल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

बीकानेर। राजस्थान में केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आयेंगे। आधिकारिक सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेघवाल सात जून को बीकानेर पहुंचेंगे। यहां वह जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित "मेगा साइक्लिंग कार्यक्रम" में शामिल होंगे। 11 बजे वह पीएम रूसा के तहत निर्मित नवीन भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में शामिल होंगे। अपराह्न तीन बजे वह डीआरएम कार्यालय, बीकानेर में रेल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे वार्ड संख्या 57 में धर्मगुरु द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों और बैठकों में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत करने के उपरांत वह रात्रि दस बजकर 20 मिनट पर बीकानेर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर विशेष: राजस्थान में खाद्य सुरक्षा का दायरा बढ़ा, लेकिन दाल-तेल और सब्जियों की महंगाई से परिवारों का रसोई-बजट अब भी संकट में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर विशेष: राजस्थान में खाद्य सुरक्षा का दायरा बढ़ा, लेकिन दाल-तेल और सब्जियों की महंगाई से परिवारों का रसोई-बजट अब भी संकट में
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राजस्थान में 28.14 लाख नए लाभार्थी जुड़े हैं। प्राथमिकता परिवारों को 5 किलो और...
मलयालम सिनेमा को बड़ा झटका: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार का 56 वर्ष की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री सतीसन ने जताया शोक 
किरोड़ी लाल मीणा का पलटवार, बोले- डोटासरा बहकावे में आकर लगा रहे हैं मनगढंत आरोप, भगवान दें सद्बुद्धि
अमेरिका के ओहायो में खूनी फायरिंग: उत्सव के दौरान चली गोलियां; 12 लोग घायल, दो की हालत गंभीर 
मध्यप्रदेश के जबलपुर में संदिग्ध वारदात: भाजपा नेता संगीता रजक की मौत, हड़बड़ाहट में ट्रिगर दबने से हुई मौत
पहले समझाइश, अब सख्ती: राजस्थान पुलिस की ट्रैफिक स्ट्राइक में 7,249 वाहन चालक रडार पर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹29 महंगा: दिल्ली में अब ₹942 हुई कीमत, पश्चिम एशिया संकट का असर