टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष को पीटा, जानें पूरा मामला 

पूछा कि उसे टिकट क्यों नहीं दिया

टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष को पीटा, जानें पूरा मामला 
वार्ड-50 से टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता मोहित अरोड़ा ने समर्थकों के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट। घटना बुधवार को चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान। अरोड़ा ने मेघवाल को बाहर बुलाकर टिकट नहीं मिलने पर सवाल किया।

बीकानेर। नगर निगम के चुनाव में वार्ड-50 से टिकट नहीं मिलने से खफा कांग्रेस कार्यकर्ता मोहित अरोड़ा ने समर्थकों के साथ बुधवार सुबह वार्ड में पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल पर जमकर लात घूंसे बरसा दिए। इससे पूर्व अरोड़ा ने मेघवाल को स्वागत करने के बहाने आयोजन स्थल से बाहर बुलाया और पूछा कि उसे टिकट क्यों नहीं दिया गया। मेघवाल ने बताया कि हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ता थे।

उन्होंने बताया कि मोहित अरोड़ा गत 2 दिन से मेरे आगे.पीछे घूम रहा था। वह वार्ड -50 से टिकट मांग रहा था। बुधवार को मैं वार्ड 50 में कार्यालय के उद्घाटन के लिए गया था। यहां मोहित कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा। वह पीछे खड़ा होकर कांग्रेस के पक्ष में नारे भी लगा रहा था। आरोपी ने उद्घाटन के दौरान मुझे बाहर बुलाया और टिकट नहीं मिलने की नाराजगी जताने के साथ मारपीट शुरू कर दी गई।  राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने मेघवाल के साथ की गई बदसलूकी एवं मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा करते कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंरने पुलिस प्रशासन से मांग है कि दोषियों के खिलाफ  कानूनी कार्यवाही करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
निगम की सियासत में रिश्तों का असर।
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू
ऐतिहासिक स्मारकों पर सजेगी सेवा के रंग राष्ट्र के संग की रंगोली, आमेर महल से जंतर-मंतर तक योजनाओं से संबंधित रंगोलियों का होगा प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं