अरनेठा पीएचसी में डॉक्टर पद रिक्त, मरीज परेशान

दूरस्थ अस्पतालों का करना पड़ रहा रुख

अरनेठा पीएचसी में डॉक्टर पद रिक्त, मरीज परेशान

एक माह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, नियुक्ति की मांग तेज।

अरनेठा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनेठा में पिछले एक माह से डॉक्टर का पद रिक्त होने के कारण कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उपचार में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन चिकित्सकीय सुविधा के अभाव में मरीजों को दूरस्थ अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है या निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि समय पर उपचार नहीं मिलने से मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषकर गरीब और जरूरतमंद वर्ग को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द डॉक्टर की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और समय पर उपचार उपलब्ध हो सके।

 यह कहा अधिकारी ने
  जल्द ही नए डॉक्टर की ज्वाइनिंग होने की संभावना है । साथ ही इस मामले को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बूंदी को भी अवगत कराये, ताकि जल्द से जल्द व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
-  डॉ. जितेंद्र सहरिया, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी

 

Read More एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा पीएम मोदी ने उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए दर्दनाक बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों...
पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने की पेजेश्कियान से फोन पर बात : शांति प्रयासों को जारी रखने का लिया संकल्प, क्षेत्रीय हालातों पर हुई पर विस्तृत चर्चा
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बजट सहित विभिन्न योजनाओं का कार्य तय समयावधि में हो पूर्ण- निदेशक ललित कुमार
पचपदरा रिफाइनरी में लोकार्पण से 24 घंटे पहले यूनिट में लगी भीषण आग : आसमामन में उठा धुएं का गुबार, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
क्रिप्टोकरेंसी मामला: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक हारिस के परिवार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त
नंदी की खामोश गूंज में डूबा “रंग-ए-राजस्थान”: प्रदर्शनी बनी एक खास आकर्षण का केंद्र, चौथे दिन आध्यात्म, कला और भीड़ का अद्भुत संगम
धरती आभा योजना के बावजूद 100 घरों में पानी का संकट, जानें पूरा मामला