मादक पदार्थ तस्करों ने तोड़ी नाकाबंदी, पुलिस पर फायरिंग कर जंगल में भागे

स्कॉर्पियो से  4 क्विंटल 31 किलो डोडा चूरा और बंदूक बरामद

मादक पदार्थ तस्करों ने तोड़ी नाकाबंदी, पुलिस पर फायरिंग कर जंगल में भागे
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर 4 क्विंटल 31 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा चूरा से भरी स्कॉर्पियो जब्त। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी जारी रखी, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों की ओर फरार हो गए।

बूंदी। जिले की हिंडौली पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने शनिवार तड़के मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर 4 क्विंटल 31 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा चूरा से भरी स्कॉर्पियो जब्त की। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी जारी रखी, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों की ओर फरार हो गए। डीएसटी को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर स्कॉर्पियो वाहन में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर निकलने वाले हैं।

सूचना पर हिंडौली पुलिस टीम ने पेच की बावड़ी से देवजी का थाना रोड पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस घेराबंदी देखकर तस्करों ने मुख्य मार्ग छोड़कर कच्चे रास्तों का सहारा लिया। पुलिस ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने 12 बोर हथियार से पुलिस परफायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान थाना प्रभारी मुकेश कुमार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तस्करों का पीछा जारी रखा, लेकिन टरडकया रोड तिराहे के पास स्कॉर्पियो फंस गई। इसके बाद तस्कर वाहन छोड़कर जंगल में भाग निकले। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो जब्त कर उसमें भरा अवैध डोडा चूरा बरामद किया। 

इनका का कहना है
बूंदी पुलिस ने मौके से 431.400 किलो डोडा चूरा और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो के साथ 12 बोर का हथियार व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फरार तस्करों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 
 - अवनीश कुमार शर्मा, एसपी बूंदी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला संघर्ष की लागत से 28 गुना अधिक तेल...
वाटरशेड परियोजनाओं में देरी पर केंद्र नाराज, राजस्थान सरकार को भेजा पत्र
पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान : 28 शहरों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेणुगोपाल बोले- छात्रों, युवाओं और जनता की चिंताओं को रखेंगे देश के सामने
धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त निलंबित, अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश