बालिका को घर के बाहर से घसीटकर ले गए कुत्ते, खेत में नोच नोचकर मौत के घाट उतार डाला

बिरला ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

बालिका को घर के बाहर से घसीटकर ले गए कुत्ते, खेत में नोच नोचकर मौत के घाट उतार डाला
एक दिल दहला देने वाली घटना उस समय सामने आई जब शौच के लिए घर से बाहर निकली एक 10 साल की बालिका पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। मृतका रिंकू पुत्री प्रेम भील निवासी खुराड़ सुबह घर से शौच के लिए बाहर निकली कि तभी घात लगाकर बैठे करीब एक दर्जन आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।

नमाना रोड/बूंदी। जिले के तालेड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना उस समय सामने आई जब शौच के लिए घर से बाहर निकली एक 10 साल की बालिका पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जानकारी अनुसार मृतका रिंकू पुत्री प्रेम भील निवासी खुराड़ (हाल निवासी अलकोदिया) सुबह करीब 6 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली कि तभी घात लगाकर बैठे करीब एक दर्जन आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार कुत्ते मासूम को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए नहर पार कर खेतों की ओर ले गए। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पिता प्रेम भील ने बताया कि खेतों में जाने पर देखा कि 4-5 कुत्ते बच्ची को नोच रहे थे। उन्हें भगाकर जब बच्ची के पास पहुंचे, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। एएसआई, थाना तालेड़ा  प्रेमचंद के अनुसार बच्ची के शरीर पर कुत्तों के काटने के गहरे निशान मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बिरला ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
घटना की सूचना मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाअल्कोदिया गांव पहुंचे एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को सहायता के रूप में 1 लाख रुपए की राशि भी सौंपी तथा 1 लाख रुपए जनसहयोग से दिलवाने के लिए आश्वस्त किया। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को पीएम आवास, बच्चों की शिक्षा सहित हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।  

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण