आभूषण और नकदी पार कर ले गए : चोरों ने सोते परिवार पर किया केमिकल स्प्रे

कैमरों में भी कोई फुटेज नहीं मिली

आभूषण और नकदी पार कर ले गए : चोरों ने सोते परिवार पर किया केमिकल स्प्रे

मोहल्ले की मस्जिद पर लगे सीसीटीवी कैमरे पहले से बंद मिले, वहीं अन्य कैमरों में भी कोई फुटेज नहीं मिली।

इन्द्रगढ़। शहर में शनिवार रात मेवाती मोहल्ले में चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक इब्राहिम खां के घर पर केमिकल युक्त स्प्रे का छिड़ककर परिवार को बेहोश कर दिया और नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर गए। पीड़ित के अनुसार चोर घर की खिड़की से स्प्रे छोड़कर मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। अलमारी से 30 से 40 हजार रुपए नकद, गले की सोने की चेन व कानों की बालियां चुरा ले गए।

सुबह उठने पर परिजन को चक्कर आने लगे और महिला अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने पीड़ितों को सीएचसी इन्द्रगढ़ पहुंचाकर मेडिकल करवाया और ब्लड सैंपल लिए। सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची, मगर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। मोहल्ले की मस्जिद पर लगे सीसीटीवी कैमरे पहले से बंद मिले, वहीं अन्य कैमरों में भी कोई फुटेज नहीं मिली।

  

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं