दोस्ती का दर्दनाक अंत : शराब के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार, एक की मौत

खाना खाने के दौरान दोनों के बीच विवाद

दोस्ती का दर्दनाक अंत : शराब के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार, एक की मौत
ष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। कोटा से सांवलियाजी दर्शन के लिए निकले दो मित्रों में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बेगूं। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। कोटा से सांवलियाजी दर्शन के लिए निकले दो मित्रों में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गौरव चतुवेर्दी (38) पुत्र प्रमोद चतुवेर्दी निवासी गांधी कॉलोनी कोटा और कमल सिंह मंगलवार को बाइक से सांवलियाजी दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में बूंदी के पास शराब पीने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में शांत हो गई। रात करीब 10 से 11:30 बजे के बीच बेगूं थाना क्षेत्र के मांडना के समीप एक ढाबे पर  खाना खाने के लिए रुके। खाना खाने के दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान कमल सिंह ने चाकू से गौरव पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घायल गौरव को कटुन्दा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सांवलिया दर्शन करने जा रहे थे
मृतक गौरव चतुवेर्दी और अमर सिंह करीबी दोस्त थे। दोनों बाइक पर कोटा से सांवलिया जी दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान विवाद हो गया। आवेश में अमर सिंह ने गौरव पर चाकू से कई वार किए। इस संबंध में मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें