शादी के 24 दिन बाद विवाहिता ने किया फंदा लगाकर सुसाइड

आकाश सब्जी मंडी में पल्लेदारी करने गया था

शादी के 24 दिन बाद विवाहिता ने किया फंदा लगाकर सुसाइड
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

धौलपुर। शहर के निहालगंज क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान मध्यप्रदेश के मुरैना की राधा (25) के रूप में हुई है। राधा की शादी धौलपुर शहर के धूलकोट रोड निवासी आकाश कश्यप पुत्र रामबाबू के साथ गत 17 मई को हुई थी। घटना के दिन सुबह आकाश सब्जी मंडी में पल्लेदारी करने गया था।

दोपहर में जब वह घर लौटा तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। कई बार आवाज देने पर भी राधा नेजवाब नहीं दिया। आकाश ने खिड़की से झांककर देखा तो राधा फंदे से लटकी हुई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी