मुफ्त का चंदन घिस मेरे नंदन : खेत में पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, मची लूटने की होड़

खाली बर्तन लेकर घरोंं से निकले ग्रामीण

मुफ्त का चंदन घिस मेरे नंदन : खेत में पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, मची लूटने की होड़
नाम की लूट है, लूट सके तो लूट बाली कहावत सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 पर उस समय सही चरितार्थ होती दिखी जब एक 40 हजार लीटर तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद तेल लूटने वालों में होड़ मच गई। जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मुरैना से एक तेल से भरा टैंकर सरसों का तेल लेकर अलवर जा रहा था कि तभी करीब 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 पर ठाकुरदास के नगला के निकट मैक्स गाड़ी को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से टैंकर खेतों में पलट गया।

सैपऊ। नाम की लूट है, लूट सके तो लूट बाली कहावत सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 पर उस समय सही चरितार्थ होती दिखी जब एक 40 हजार लीटर तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद तेल लूटने वालों में होड़ मच गई। जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मुरैना से एक तेल से भरा टैंकर सरसों का तेल लेकर अलवर जा रहा था कि तभी करीब 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 पर ठाकुरदास के नगला के निकट मैक्स गाड़ी को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से टैंकर खेतों में पलट गया। टैंकर के पलटने से  उसमें भरा तेल फैलने लगा। जैसे ही मामले की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंची तभी बरसात होने के बावजूद रात्रि में ही ग्रामीण खाली बर्तन लेकर तेल लूटने निकल पड़े और तेल को भरकर अपने घरों को ले गए। सुबह होते ही आस-पड़ोस के गांव से भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां पहले सड़क किनारे गड्ढों में भरा तेल ड्रम, डिब्बे और खाली बर्तनों में भरा गया। इसके बाद पास ही भरे पानी में पानी के ऊपर तैरते तेल को कपड़ों में लेकर बर्तनों में निचोड़ने की होड लग गई। 

रात तक चला तेल लूट का खेला
तेल लूटने का घटनाक्रम रात्रि से सुबह तक चला, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे राजमार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा टैंकर को सीधा कर एक ओर रखवाया। हादसे के दौरान चालक और खलासी सुरक्षित हैं, जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक कानून बनने के करीब है। नए नियमों के तहत 100 से अधिक छात्रों...
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम 
ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई