ओवरटेक के दौरान भीषण हादसा : बस-बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत 3 की मौत

तोलियासर में दर्शन कर अपने गांव गुसाईंसर छोटा लौट रहे

ओवरटेक के दौरान भीषण हादसा : बस-बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत 3 की मौत
बीकानेर जिले में नेशनल हाईवे-11 पर रविवार को ओवरटेक कर रही एक बस की सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ंत। टक्कर  में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, वहीं बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बोलेरो चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल।

श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले में नेशनल हाईवे-11 पर रविवार को ओवरटेक कर रही एक बस की सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ंत हो गई।  टक्कर  में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, वहीं बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बोलेरो चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों की मदद से  बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बोलेरो में कुल आठ लोग सवार थे। 

यह हुई घायल और मृतकों की पहचान
हादसे में चालक दानीराम, विकास (28), प्रतीक्षा (28), आईना (28), मेघा (18) अमिता (30) निधि (3) और शिवांगी (6) घायल हुए। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर उपजिला अस्पताल की मेडिकल टीम अलर्ट हो गई और तत्काल उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान चालक दानीराम, मेघा और शिवांगी की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है, इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोग गांव तोलियासर में दर्शन कर अपने गांव गुसाईंसर छोटा लौट रहे थे।         

Post Comment

Comment List

Latest News

मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
सरकार ने 15 दिसंबर 2025 से आउटबाउंड इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू की थी, जिसके बाद पात्र परिवार राज्य से बाहर स्थित...
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर