15 माह पुराने महिला हत्याकांड का खुलासा : पति और बेटा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था

15 माह पुराने महिला हत्याकांड का खुलासा : पति और बेटा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
मुहाना थाना क्षेत्र में 15 माह पुराने महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पति लालाराम चौधरी और बेटे हरिओम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक रंजिश और अवैध संबंधों के संदेह में दोनों ने महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंका।

जयपुर। मुहाना थाना क्षेत्र में करीब 15 माह पुराने महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पति और बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक रंजिश और अवैध संबंधों के संदेह के चलते दोनों आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। घटना के करीब दो माह बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, ताकि हत्या का शक आरोपियों पर न जाए। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी। टीम ने घटनास्थल के आसपास से आसूचना जुटाने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया। दो माह बाद दर्ज कराई थी गुमशुदगी पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2025 को मृतका के बेटे हरिओम चौधरी ने मुहाना थाने पहुंचकर अपनी मां मिंटू चौधरी उर्फ सीमा चौधरी के 27 मई 2025 से घर नहीं लौटने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी संख्या 125/25 दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि महिला की हत्या उसके पति लालाराम चौधरी और बेटे हरिओम ने की है तथा शव करीब डेढ़ साल पहले एक कुएं में छिपाया गया था।

पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने गांव अचरावाला के पास स्थित एक सुनसान कुएं में शव छिपाने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने महिला की हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर ऑटो से ले जाने और रात के अंधेरे में गांव अचरावाला के बाहर स्थित एक सूखे एवं गहरे कुएं में फेंकने की बात बताई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने और कानून से बचने के उद्देश्य से शव को वहां ठिकाने लगाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 में राजस्थान पर्यटन ने प्रदेश की विरासत, संस्कृति, कला और पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर...
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा
Weather Update : मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री
जर्जर भवन में 42 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने को मजबूर
महापौर की कुर्सी के लिए कल होगा मतदान, पार्षदों को लाने होंगे तीन दस्तावेज
छिंदवाड़ा: गुस्साए हाथी ने मचाया उत्पात, बुजुर्ग किसान को सूंड से पटककर किया घायल ; ग्रामीणों में दहशत
अजमेर नगर निगम की नई मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण, कहा- सभी 80 पार्षदों को साथ लेकर करेंगे शहर का विकास