परिंदों की प्यास बुझाने को 200 परिंडे वितरित : मॉर्निंग वॉक में आने वालें लोगों को दिए, पार्क में लगाया जल मंदिर
नुक्कड़ नाटक धरती बचाओ वृक्ष लगाओ का भी आयोजन
खातीपुरा स्थित ऑफिसर्स कैम्पस के जनक पार्क में भारत विकास परिषद की वैशाली शाखा ने गर्मी में पक्षियों के लिए 200 परिंडे वितरित किए। मॉर्निंग वॉकर्स को भी परिंडे दिए गए। जल मंदिर स्थापित किया गया और ‘धरती बचाओ, वृक्ष लगाओ’ नुक्कड़ नाटक हुआ। कई पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
जयपुर। भारत विकास परिषद की वैशाली शाखा की ओर से रविवार को खातीपुरा के ऑफिसर्स कैम्पस के जनक पार्क में गर्मी में परिंदों को पानी और दाना मुहिया कराने के लिए 200 परिंडे वितरित किए। परिंडे पार्क में मॉर्निंग वॉक को आने वालें लोगों को दिए गए।
साथ ही पार्क में जल मंदिर भी लगाया गया। पर्यावरण संरक्षण को नुक्कड़ नाटक धरती बचाओ वृक्ष लगाओ का भी आयोजन हुआ। परिषद के प्रांत संयोजक मनोज कुमार मित्तल, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के प्रकल्प प्रमुख गुंजन सक्सेना, आईटी प्रकल्प प्रमुख महेश मंगल भी मौजूद रहे।

Comment List