पिछले साल से 27.5 फीसदी पानी कम, इस मानसून में बीसलपुर में पानी की हुई कम आवक

693 बांधों में 49.44 फीसदी पानी

पिछले साल से 27.5 फीसदी पानी कम, इस मानसून में बीसलपुर में पानी की हुई कम आवक
मानसून में राजस्थान के 693 बांधों में कुल क्षमता का 49.44% पानी। पिछले वर्ष इसी समय 76.93% जलभराव था। बीसलपुर 65.42% और कोटा बैराज 96.43% भरा। कोटा जोन में सर्वाधिक 62.16% पानी, जोधपुर में सबसे कम 18.63%।

जयपुर। प्रदेश में मानसून के दौरान बांधों में पानी की आवक जारी है, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में जलभराव की स्थिति कमजोर बनी हुई है। डब्ल्यूआरडी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के 693 बांधों में कुल 6,441.885 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध है।

यह कुल क्षमता 13,029.090 मिलियन घन मीटर का 49.44 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में बांधों के जलस्तर में 52.54 मिलियन घन मीटर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी तक बीसलपुर में पानी की आवक ना के बनाबर रही है। बीसलपुर का जलभराव वर्तमान में 65.42 प्रतिशत है।

पिछले साल 76.93 फीसदी था जलभराव : 7 अगस्त 2025 को प्रदेश के बांधों में 10,022.742 मिलियन घन मीटर पानी था, जो कुल क्षमता का 76.93 प्रतिशत था। इस लिहाज से इस वर्ष जलभराव पिछले साल की तुलना में करीब 27.5 प्रतिशत अंक कम है। हालांकि 15 जून 2026 को दर्ज 44.46 प्रतिशत के मुकाबले अब स्थिति बेहतर हुई है।

कोटा में सबसे ज्यादा पानी :

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: धीमी मतदान रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, वार्ड 60 में सबसे ज्यादा तो वार्ड 30 में सबसे कम वोटिंग

जोनवार स्थिति में कोटा सबसे आगे है। यहां 81 बांधों में 62.16 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। बांसवाड़ा जोन में 50.57 प्रतिशत और जयपुर में 48.81 प्रतिशत जलभराव है। उदयपुर में 38.25 प्रतिशत, भरतपुर में 34.20 प्रतिशत और जोधपुर जोन में सबसे कम 18.63 प्रतिशत पानी है।

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  

232 बांध खाली, 15 बांध पूरी तरह भरे : प्रदेश के 693 बांधों में 232 खाली, 446 आंशिक रूप से भरे और 15 पूरी तरह भर चुके हैं। इनमें 286 बड़े बांधों में 58 खाली, 225 आंशिक तथा तीन पूरी तरह भरे हैं। छोटे बांधों में 174 खाली, 221 आंशिक और 12 पूरी तरह भरे हैं। प्रमुख बांधों में कोटा बैराज 96.43, जवाहर सागर 70.96, राणा प्रताप सागर 67.32 और बीसलपुर बांध 65.42 प्रतिशत भराव पर है। 

Read More जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में नहीं हो सकी विमान की लैंडिंग, पायलट ने लिया गो-अराउंड

Post Comment

Comment List

Latest News

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर कश्मीर से गिरफ्तार, बाइक राइडर और चरवाहे बनकर अनंतनाग में डाला डेरा 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर कश्मीर से गिरफ्तार, बाइक राइडर और चरवाहे बनकर अनंतनाग में डाला डेरा
राजस्थान पुलिस की एएनटीएफ ने ऑपरेशन विषधरासीम के तहत अनंतनाग से 17 साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी...
कांग्रेस का केंद्र पर हमला: UPI शुल्क अमेरिकी दबाव का परिणाम, जयराम ने कहा-अमेरिका भारत पर 100% टैरिफ लगाने कर रहा तैयारी
व्हाट्सऐप पर बरते सावधानी! लापरवाही पड़ सकती है भारी, राजस्थान पुलिस ने बताए सुरक्षा के सात उपाय
ईवीएम नहीं खुली तो फिर लगी वोटों की कतार, चार वार्डों में पुनर्मतदान में मतदाताओं में उत्साह
वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 
कोटा नगर निगम के 3 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, सुबह 10 बजे तक 22.99 प्रतिशत मतदान
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ का प्रस्ताव, भारत समेत दस देशों का संशोधन में नाम