जयपुर में 3 घंटे की मेगा नाकाबंदी : 581 वाहनों के चालान, 211 जब्त

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

जयपुर में 3 घंटे की मेगा नाकाबंदी : 581 वाहनों के चालान, 211 जब्त
जयपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए तीन घंटे का विशेष नाकाबंदी अभियान। शाम 5 से 8 बजे तक शहर में वाहनों की सघन जांच। 43 मामले दर्ज, 581 चालान, 211 वाहन जब्त। पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण जिलों में भी कार्रवाई।

जयपुर। राजधानी में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस ने सोमवार शाम तीन घंटे का विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक शहर के सभी जिलों में संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और प्रवेश-निकास बिंदुओं पर सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत 43 मामले दर्ज किए गए, जबकि 581 वाहनों के चालान काटे गए और धारा 207 के तहत 211 वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा 13 अन्य कार्रवाई भी की गई। जिलावार कार्रवाई

जयपुर पूर्व: 255 चालान, 110 वाहन जब्त, 28 मामले दर्ज और 10 अन्य कार्रवाई।

जयपुर पश्चिम: 224 चालान, 43 वाहन जब्त और 6 मामले दर्ज।

जयपुर उत्तर: 74 चालान, 34 वाहन जब्त, 6 मामले दर्ज तथा 3 अन्य कार्रवाई।

Read More 19 जून को होगी ‘राज उन्नति’ की पांचवीं समीक्षा बैठक, विकास परियोजनाओं की प्रगति पर रहेगा फोकस

जयपुर दक्षिण: 28 चालान, 24 वाहन जब्त और 3 मामले दर्ज। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के आकस्मिक नाकाबंदी अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Read More राजस्थान यूनिवर्सिटी सहित 4 कॉलेजों में प्रवेश आवेदन की तिथि 24 जून तक बढ़ी, विद्यार्थियों को राहत

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
ईरान ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि ईरान...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश
जयपुर में 3 घंटे की मेगा नाकाबंदी : 581 वाहनों के चालान, 211 जब्त
आमेर की हाथी सवारी में बड़ा बदलाव : हथिनी अनामिका रोटेशन से बाहर, मेडिकल फिटनेस जांच में अनफिट पाई गई