डांगावास हत्याकांड में 40 आरोपी बरी, सचिन पायलट ने भाजपा सरकार से न्याय की मांग की
सच सामने क्यों नहीं आ सका ?
नागौर के डांगावास में 2015 के भूमि विवाद में 6 लोगों की हत्या मामले में सभी 40 आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। पायलट ने 11 वर्षों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी कदम उठाने तथा जांच-अभियोजन की कमियों की समीक्षा की मांग।
जयपुर। नागौर के डांगावास में 2015 के भूमि विवाद में 6 लोगों (जिनमें 5 दलित) की हत्या की दर्दनाक घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। विशेष एससी-एसटी अदालत द्वारा सभी 40 आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी किए जाने के बाद पायलट ने कहा कि 11 वर्षों की जांच और अदालती प्रक्रिया के बावजूद सच सामने क्यों नहीं आ सका।
उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कानूनी कदम उठाने और जांच-अभियोजन में कमियों की जांच करने की मांग की। पायलट ने कहा कि यह घटना पिछली सरकार के समय हुई और फैसला भी वर्तमान भाजपा शासन में आया है, इसलिए इसे महज अदालती फैसला न माना जाए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Sep 2026 18:27:26
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...

Comment List