दिल्ली रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 43 पदाधिकारी निलंबित
प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा ने कार्रवाई की पुष्टि
जयपुर। दिल्ली में 1 नवंबर को हुई इंडिया गठबंधन की महारैली से दूरी बनाना राजस्थान युवा कांग्रेस के 43 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के बावजूद रैली में शामिल नहीं होने पर 12 जिलाध्यक्षों और 31 प्रदेश पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा ने कार्रवाई की पुष्टि की है। चिकारा के अनुसार रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने जयपुर में बैठक भी की थी। इसके बावजूद संबंधित पदाधिकारी दिल्ली नहीं पहुंचे और अनुपस्थिति का संतोषजनक कारण भी नहीं बताया। उनिलंबित जिलाध्यक्षों में राजसमंद, जालोर, बीकानेर, बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर सहित 12 जिलों के पदाधिकारी शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री और सचिव स्तर के 31 पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है।
ये जिलाध्यक्ष हुए निलंबित : चिराग पालीवाल राजसमंद, विकास मंजू जालोर, राजेश गोदारा बीकानेर, रामेश्वर बैरवा बारां, पृथ्वीराज मालवीय बांसवाड़ा, अरविंद यादव डूंगरपुर, रामदयाल बेनीवाल बीकानेर शहर, मोहम्मद शकील प्रतापगढ़, सुरेश माली बालोतरा, हसन खान डीग, आसिफ खान चूरू, प्रवीण सिखवाल ब्यावर।
यह पदाधिकारी हुए संस्पेंड : प्रकाश चंद मीणा उपाध्यक्ष, सद्दाम हुसैन, फैजान हसन कुरेशी, जफर हुसैन मीर, सलमा पिनारा, रामफूल धाकड़, गणेश देवासी, ठाकुर बिश्नोई, मंजुला देसाई, अर्जुन सिंह, दीपक मेघवाल प्रदेश महामंत्री हैं। इसके अलावा प्रदेश सचिव आशीष बैरवा, हिमांशु शर्मा, दिनेश गुर्जर, सुरेश गोदारा, नवाब खान, संग्राम सिंह गुर्जर, मुजाहिद कुरैशी, भारत मीणा, महबूब खान, भेराराम पटेल, गनी एमडी सिंधी, रविकांत, गिरिराज कुमार, हिमांशु धाकड़, सुरेश कुमार गुर्जर, अरविंद योगी, विष्णु कुमार मीणा, आसिफ खान कायमखानी और पवन कुमार जांगिड़ हैं।

Comment List