जयपुर एयरपोर्ट से शुरू होंगी 5 नई फ्लाइट्स, बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर
एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 9:50 बजे कोलकाता और दोपहर 12:35 बजे पुणे के लिए फ्लाइट संचालित होगी।
जयपुर। जयपुर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। जयपुर एयरपोर्ट से मंगलवार से 5 नई फ्लाइट्स शुरू होने जा रही हैं, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इनमें दो फ्लाइट्स मुम्बई के लिए इंडिगो दोपहर 12:55 बजे और एयर इंडिया दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 9:50 बजे कोलकाता और दोपहर 12:35 बजे पुणे के लिए फ्लाइट संचालित होगी। वहीं, दोपहर 2:25 बजे सूरत के लिए इंडिगो की फ्लाइट भी शुरू होगी। इन 5 नई उड़ानों के साथ अब जयपुर एयरपोर्ट से प्रतिदिन कुल 59 फ्लाइट्स संचालित होंगी, जिससे पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List