रोडवेज की बस में 60 में से 55 यात्री निकले बिना टिकट, बूंदी डिपो में फिर उजागर हुई गड़बड़ी
बस में कुल 60 यात्री सवार मिले
राजस्थान रोडवेज की बूंदी डिपो बस में बिना टिकट यात्रा का बड़ा मामला। बूंदी से शिवपुरी जा रही बस में जांच के दौरान 60 यात्री मिले, जिनमें सिर्फ पांच के टिकट थे, 55 यात्री बिना टिकट मिले। कार्रवाई करते हुए बस पर रेड मार्क लगाया।
जयपुर। राजस्थान रोडवेज में बिना टिकट यात्रा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। प्रशासन की सख्ती के बावजूद आए दिन ऐसी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। ताजा मामला बूंदी डिपो का है, जहां सोमवार शाम बूंदी से शिवपुरी जा रही बस में बड़ा खुलासा हुआ।
जांच के दौरान बस में कुल 60 यात्री सवार मिले, जिनमें से मात्र 5 के ही टिकट कटे हुए थे। यानी 55 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। बस के सारथी अंकुश राठौड़ पर इस लापरवाही का आरोप है।
डिपो प्रबंधक (यातायात) प्रदीप कुमार और कनिष्ठ कार्यदेशक हीरालाल मेघवाल ने मौके पर कार्रवाई करते हुए बस पर रेड मार्क लगा दिया। गौरतलब है कि पिछले माह भी इसी मार्ग पर बिना टिकट यात्रा के 35 और 38 यात्रियों के मामले पकड़े गए थे। बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामले रोडवेज की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Oct 2026 12:42:41
हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च पर एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 15...

Comment List