हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, अब कुल संख्या हुई 43 : 6 अधिवक्ता और 1 न्यायिक अधिकारी को मिली नियुक्ति, संदीप तनेजा बने स्थायी न्यायाधीश

न्यायिक अधिकारी कोटे से संगीता शर्मा को हाईकोर्ट जज नियुक्त किया गया

हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, अब कुल संख्या हुई 43 : 6 अधिवक्ता और 1 न्यायिक अधिकारी को मिली नियुक्ति, संदीप तनेजा बने स्थायी न्यायाधीश
राजस्थान हाईकोर्ट को सात नए न्यायाधीश और मिल गए हैं। इसके चलते अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढकर 43 हो गई है

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट को सात नए न्यायाधीश और मिल गए हैं। इसके चलते अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढकर 43 हो गई है। सात नए न्यायाधीशों में से छह अधिवक्ता कोटे से और एक न्यायिक अधिकारी कोटे से जज बनी है। वकील कोटे से जज बनने वाले संदीप तनेजा, बलजिंदर सिंह, बिपिन गुप्ता, संजीत पुरोहित, रवि चिरानिया और अनुरूप सिंघी है। जबकि न्यायिक अधिकारी कोटे से संगीता शर्मा को हाईकोर्ट जज नियुक्त किया गया है।

विधि एवं न्याय विभाग की ओर से इस संबंध में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई है। संदीप तनेजा को हाईकोर्ट का स्थाई जज और शेष छह को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बकाया भुगतान नहीं करने पर डेयरी संघ करेगा आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी बकाया भुगतान नहीं करने पर डेयरी संघ करेगा आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी
मुख्यमंत्री दूध उत्पादक संबल योजना और मिड डे मील योजना के करीब 600 करोड़ रुपये बकाया भुगतान को लेकर जिला...
राम मंदिर दान चोरी मामले में 10 अगस्त से पहले एसआईटी की स्थिति रिपोर्ट पेश करने का सुप्रीम निर्देश
सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला
पीओके 'चुनाव' के पहले चरण में हिंसा, पीपीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद राजनीतिक तनाव और आरोप-प्रत्यारोप तेज
42वें पंडित मनमोहन भट्ट राष्ट्रीय स्मृति संगीत महोत्सव : शिव वंदना से गूंजी सुर साधना, बांसुरी के सुरीले स्वर और शास्त्रीय गायन ने बांधा समां
हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प
असम सरकार का बड़ा फैसला : NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले होंगे वापस, गिरफ्तार 13 लोगों की रिहाई की प्रक्रिया तेज