जिन्ना लघु सिंचाई परियोजना के लिए 84.54 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, शाहाबाद तहसील के देवरी गांव में भूमि अवाप्ति प्रस्तावित

84.54 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा

जिन्ना लघु सिंचाई परियोजना के लिए 84.54 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, शाहाबाद तहसील के देवरी गांव में भूमि अवाप्ति प्रस्तावित

जल संसाधन विभाग ने जिन्ना लघु सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की। शाहाबाद के देवरी गांव में 84.54 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित, निजी व सरकारी भूमि शामिल। परियोजना से सिंचाई सुविधाएं बढ़ेंगी, किसानों को जल उपलब्ध होगा।

जयपुर। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत जिन्ना लघु सिंचाई परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस परियोजना के तहत बांध निर्माण के साथ-साथ डूब क्षेत्र में आने वाली भूमि, पम्प हाउस, डिग्गी एवं जल उपयोक्ता संगम भवन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शाहाबाद तहसील के देवरी गांव में यह भूमि अवाप्ति प्रस्तावित है।

परियोजना के लिए कुल 84.54 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसमें 20.82 हेक्टेयर निजी भूमि तथा 63.72 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है। इस परियोजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और किसानों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही, कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी कर परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश